मुख्य समाचार

रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह

सुरजीत नेगी/ रामपुर बुशहर,
रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में आज 53वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया l यह कार्यक्रम रामपुर एचपीएस के दत्तनगर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया l इस मौके पर परियोजना प्रभावित पंचायतों के 12 स्कूलों के बच्चों ने भाषण एवं लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की l “औद्योगिक एवं गृह सुरक्षा” विषय पर आधारित इन प्रतिभागी बच्चों को चित्रकला, भाषण एवं स्किट प्रतियोगिताओं के लिए पुरस्कृत भी किया गया l चित्रकला में डीऐवी स्कूल दत्तनगर की छात्राओं इशिता मेहता ने प्रथम स्थान, अर्शिया धीमान ने द्वितीय स्थान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, दत्तनगर की छात्रा कुमारी दुर्गा ने तृतीय स्थान हासिल किया l भाषण प्रतियोगिता में डीऐवी स्कूल दत्तनगर की छात्रा अनुषा गौतम ने प्रथम स्थान , राजकीय माध्यमिक पाठशाला, ब्रो की छात्रा कुमारी अदिति ने द्वितीय स्थान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कशौली की छात्रा अनुषा ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l लघु नाटक (स्किट) प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक पाठशाला, ब्रो ने प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कशौली ने द्वितीय स्थान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक रंदल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l

सीआईएसएफ के माध्यम से विभिन्न अग्नि शामक बचाव विधियों और गृह अग्नि सुरक्षा पर आधारित विधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई l मुख्य अतिथि सीएमओ डा. विवेक आनंद सुरीन ने बताया कि इस तरह के आयोजन जानकारी बढ़ाने के साथ- साथ कर्मचारियों और आस – पास के क्षेत्रों सहित बच्चों में सुरक्षित आदतों का विकास करने में सहायक हैं l उन्होंने यह भी कहा कि रामपुर एचपीएस प्रबन्धन सुरक्षा के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध है l

इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित डीएसपी, आनी चंद्रशेखर, डीएसपी, रामपुर नरेश शर्मा, डिप्टी कमांडेंट (सीआईएसएफ) कौशलेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए l विभागाध्यक्ष (पीएसआई टीसी एवं सुरक्षा) रौशन कुमार ने बताया कि सुरक्षा विभाग इस तरह के आयोजन भविष्य में भी करता रहेगा और प्लांट और आस – पास के क्षेत्रों में सुरक्षित बातावरण तैयार करने के लिए सदैव अपना सौ प्रतिशत देता रहेगा l इस मौके पर मुख्य अतिथि सीएमओ डा. विवेक आनंद सुरीन एवं मति हेमा सुरीन, विशिष्ट अतिथि डीएसपी, आनी चंद्रशेखर, डीएसपी, रामपुर नरेश शर्मा, डिप्टी कमांडेंट (सीआईएसएफ) कौशलेन्द्र सिंह, महाप्रबंधक प्रकाश चंद, उप महाप्रबंधक सुधीर कुमार, उप महाप्रबंधक रौशन कुमार, उप महाप्रबंधक संजीव शर्मा, उप महाप्रबंधक जीतेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे l

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago