मुख्य समाचार

देश व दुनिया के लिए कुछ अच्छा तो कुछ बुरा रहेगा 2024

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
42 दिनों के बाद स्वर्ग प्रवास से लौटे एतिहासिक गांव गोशाल के आराध्यदेवों ने रविवार को भविष्यवाणी की। देवताओं ने (गुर) अपने पुजारी के माध्यम से 2024 को मिलाजुला बताया।कुमकुम व जौ, सेब के पत्ते निकलने से ग्रामीण खुश दिखे तो पुरुष के बाल और पत्थर निकलने से लोग निराश भी दिखे। स्वर्ग प्रवास से लौटे महर्षि गौतम, महर्षि व्यास व कंचन नाग ने कुल्लू घाटी के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में दुनिया भर में होने वाले घटनाक्रम से अवगत करवाया। रविवार सुबह गोशाल गांव देव वाद्य यंत्रों से गूंज उठा। दोपहर बाद कारकूनों ने वाद्य यंत्रों की धुन में देव विधि से कार्रवाई शुरू की। कारकूनों व पुजारियों ने पूजा-अर्चना के बाद मृदा लेप को हटाया। देवता के गूर व कारकूनों ने देव विधि को पूरा किया। मृदा लेप से कुमकुम व सेब के पत्ते निकलने से ग्रामीण खुश हुए और पुरुष के बाल, पत्थर निकलने से चिंतिंत दिखे। देवता ने 2024 दुनिया के लिए मिलाजुला बताया और घाटी में फसल अच्छी होने की बात कही। देवता के कारदार हरि सिंह ने बताया कि कुल मिलाकर यह वर्ष सुखमयी रहेगा। मृदा लेप से निकलने वाली वस्तु का देव समाज में अपना मतलब है। लोहड़ी के दिन देवलुओं ने मिट्टी छानकर पिंडी में मृदा लेप किया था। रविवार को मिट्टी को हटाया तो उसमे कई चीजें निकली। इनके माध्यम से देव समाज के हिसाब से साल भर की भविष्यवाणी की गई।
1 सेब : सेब की फसल बेहतर होने का संकेत।
2 अनाज के छिलके : फसल अच्छी होने का संकेत।
3 कुमकुम : शादियां अधिक होने के संकेत।
4 पत्थर, रेत व बजरी के टुकड़े : नदी में बाढ़ आने का संकेत।
5 भेड़-बकरी के बाल : पशुओं को नुकसान पहुंचने का संकेत।
6 कोयला : अग्निकांड की घटनाएं अधिक होने का संकेत।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago