शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
बीती रात करीब 2:00 बजे वेक एंड वेक रेस्टोरेंट में एक युवक की हत्या कर दी गई | मृतक की पहचान 21 वर्षीय मनीष पुत्र सोहन सिंह गांव कोठी, कुपवी के रूप में हुई है जो वेक एंड वेक रेस्टोरेंट में काम करता था | यह रेस्टोरेंट मॉल रोड़ शिमला पर रिपोर्टिंग रुम के सामने है | जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट में घुसकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने मनीष पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मनीष बुरी तरह से घायल हो गया | अपनी जान बचाने के लिए दौड़ते हुए मनीष पुलिस सहायता कक्ष की तरफ आया तथा जिस गंडासे से उसके ऊपर प्रहार हुआ था, उसको भी अपने हाथ में लाया। मनीष ने अपने हाथ में ले रखे गंड़ासे से पुलिस सहायता कक्ष के ऑफिसर रूम के दरवाजे का शीशा तोड़ा। पुलिस सहायता कक्ष के कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकल कर देखा तो मनीष घायल अवस्था में पुलिस सहायता कक्ष के सामने सड़क पर खड़ा था, जो देखते ही देखते सड़क पर गिर पड़ा | पुलिस ने उसे तुरंत कंबल डालकर उठाया तथा गाड़ी में बिठाकर इलाज के लिए आईजीएमसी पहुंचाया | बताया जा रहा है कि आईजीएमसी में मनीष की मौत हो चुकी है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…