खेल जगत

शीला बाग में क्रिकेट प्रतियोगिता का राज शर्मा ने किया समापन

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

विकासखंड राजगढ़ के अंतर्गत आने वाली डिब्बर पंचायत के शिलाबाग में तीन दिवसीय की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । यह प्रतियोगिता 17 जनवरी से आरंभ हुई और कल इस प्रतियोगिता का समापन हुआ | लगभग 35 दिनों तक यह क्रिकेट प्रतियोगिता चली जिसमें 19 वर्ष से कम 23 वर्ष से कम आयु और ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । लगभग इस प्रतियोगिता में 120 टीमों ने भाग लिया था और इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि राज शर्मा राजगढ़ जॉन कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया ।19 वर्ष से कम उम्र की प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देवठी मझगांव vs पझोता के बीच खेला गया जिसमें देवठी मझगांव टीम विजेता रही । विजेता टीम को 7100 रुपए और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 3100 रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। 23 वर्ष से कम उम्र की प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कूडू ल्वाना vs शीला बाग के बीच खेला गया और कूडू लवाना इस प्रतियोगिता में विजेता रही विजेता टीम को 11000 और उपविजेता टीम को ₹5500 व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला ट्राई vs कनोग के बीच में खेला गया और इस प्रतियोगिता में ट्राई टीम विजेता रहे विजेता टीम को 41000 व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को ₹21000 व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया | कमेटी के प्रधान धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि मैदान के निर्माण में व यहां तक सड़क पहुंचने में सभी गांव वासियों का धन्यवाद किया | उनके सहयोग से ही इस प्रतियोगिता का आयोजन हो सका | मुख्य अतिथि ने इस आयोजन के लिए कमेटी को 11000 रुपए की राशि प्रदान की।

Himachal Darpan

Recent Posts

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

2 hours ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

14 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

16 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

16 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

18 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

1 day ago