मुख्य समाचार

6 मील के पास अगले एक हफ्ते तक रोजाना चार घंटे बंद रहेगा नेशनल हाईवे

मंडी (नीश सैनी),

बीती बरसात के दौरान 6 मील के पास हुए लैंडस्लाईड के कारण गिरे मलबे को पूरी तरह से हटाने के लिए प्रशासन, एनएचएआई और पुलिस ने कार्ययोजना पर आज से काम करना शुरू कर दिया है। परेशानी का सबब बन चुके इस मलबे को हटाने के लिए अब रोजाना चार घंटों तक चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। मंडी से पंडोह के बीच 6 मील के पास मलबा हटाने के लिए रोजाना सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर को 2 से 4 बजे तक हाईवे को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। यह प्रक्रिया अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगी ताकि शिवरात्रि महोत्सव से पहले-पहले इस स्थान को सुरक्षित यातायात के लिए बहाल किया जा सके। इस दौरान कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वालों के लिए मंडी से कुल्लू वाया कटौला मार्ग और कुल्लू-मनाली से वापिस आने वालों के लिए पंडोह से गोहर-चैलचौक होते हुए डडौर जाने का विकल्प उपलब्ध रहेगा। हालांकि यह विकल्प सिर्फ छोटे वाहनों के लिए ही होगा जबकि बड़े वाहनों को हाईवे पर ही रूककर इंतजार करना पड़ेगा। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि 6 मील के पास गिरे हुए मलबे को पूरी तरह से हटाने के लिए यह निर्णय लिया गया है और इस पर आज से ही कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

6 मील के पास बीती बरसात को हुए भारी भूस्खलन के कारण गिर रहा मलबा अब तक तीन लोगों की जानें ले चुका है। इसमें सुंदरनगर के मां-बेटे सहित घ्राण का 25 वर्षीय मशीन ऑपरेटर भी शामिल है। मशीन आपरेटर की पिछले की ही मलबे की चपेट में आने से दुखद मृत्यु हुई है। यहां पर पहाड़ी से जो मलबा गिरा है वो कुछ इस तरह से रूका है कि बार-बार हाईवे पर आकर गिर रहा है। इसलिए अब इसे पूरी तरह से हटाने का निर्णय लिया गया है। यहां पर फोरलेन के कार्य को भी रोक दिया गया है क्योंकि अब यहां पर टनल निर्माण की तरफ ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

4 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

6 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

8 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

3 days ago