ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा।
जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। अब राशन डिपो में मिलने वाला रिफाइंड तेल 125 रुपये की बजाय 135 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।इस बढ़ोतरी का असर जिले के 4,68,974 राशन कार्ड धारकों पर पड़ेगा, जिनमें विशेष रूप से गरीबी रेखा से नीचे (BPL) और अन्य प्राथमिकता वाले परिवार शामिल हैं।जानकारी के अनुसार, राशन डिपुओं में सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर गेहूं, चावल, दालें, नमक, आटा, सरसों का तेल और रिफाइंड तेल वितरित किया जाता है। हालांकि, अप्रैल माह से रिफाइंड तेल खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को प्रति लीटर 10 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा।जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक (DFC) कांगड़ा पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि रिफाइंड तेल की बढ़ी हुई कीमतें अप्रैल से लागू की जाएंगी और उपभोक्ताओं से उसी अनुसार वसूली की जाएगी।इस निर्णय से आम उपभोक्ताओं, खासकर गरीब और प्राथमिकता वर्ग के परिवारों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…