राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रभारी प्रदीप सूर्या को राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने एक और बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है | हाल ही में उन्हें हिमाचल सरकार ने राज्य परिवहन निगम का निदेशक बनाया है और प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने उन्हें आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पच्छाद विधान सभा का प्रभारी बनाया है | प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव विकास ठाकुर, पच्छाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष भगनाल, सिरमौर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा, हिमांशु, राहुल,सुनील, राकेश,आदि कार्यकर्ताओ ने प्रदीप सूर्या को नवीन दायित्व मिलने पर खुशी जाहिर की और उन्हें शुभकामनाएं दी। विकास ठाकुर ने कहा कि प्रदीप सूर्या का युवाओं के साथ अच्छा तालमेल होने की वजह से आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अच्छा लाभ मिलेगा।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…