Categories: Uncategorized

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन।

जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें एक अज्ञात युवक की पैरापिट से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।जानकारी के अनुसार कालाअंब-त्रिलोकपुर मार्ग पर पालियों संपर्क मार्ग के पास करीब 25 से 26 वर्षीय युवक सड़क किनारे लगे पैरापिट पर सोया हुआ था। दोपहर के समय संतुलन बिगड़ने से वह अचानक पैरापिट से नीचे गहरे खाले में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही त्रिलोकपुर मेला क्षेत्र में तैनात मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, हालांकि उसकी बाजू पर “धनेश्वर प्रजापति” नाम का टैटू बना हुआ है। पुलिस इसी आधार पर उसकी शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है। हुलिए और टैटू को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक बाहरी राज्य का निवासी हो सकता है और संभवतः मेले में माता के दर्शन के लिए आया था।मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए मेला स्थल पर लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट करवाई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया है। शव को आगामी 72 घंटों तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

15 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

15 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

16 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

23 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

24 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago