अपराध /दुर्घटना

तेज रफ़्तार वाहन ने मारी टक्कर, स्कूली छात्र की मौत

अंब (ब्यूरो रिपोर्ट),

प्रदेश के अंब उपमंडल के तहत राधा स्वामी सत्संग नंदपुर में स्कूली छात्र की सडक़ हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान अरमान पुत्र बक्शीश सिंह निवासी वार्ड नंबर 9 ठठल तहसील अंब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक अरमान प्रतिदिन की भांति स्कूल जा रहा था। राधा स्वामी सत्संग घर नंदपुर के समीप गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल अरमान को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। डीएसपी अंब वसूधा सुद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है |

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

52 minutes ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 hour ago

हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज: 82% अधिक बारिश, 29-30 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।…

2 hours ago

होली की रात झगड़े में हत्या, बसंतपुर में दफन मिली युवक की लाश; मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला जिला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या…

2 hours ago

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

4 hours ago

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

20 hours ago