मुख्य समाचार

एसएफआई ने जाति सूचक मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

एसएफआई हिमाचाल प्रदेश राज्य कमेटी ने प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में एक कॉलेज छात्रा ने प्रिंसिपल और कॉलेज की महिला प्रोफेसर के जाति सूचक तानों से तंग आकर शनिवार को अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी की कोशिश करने के प्रयास और प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन ढुलमुल रवैया के खिलाफ व दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने सोलन जिले के नालागढ़में एक कॉलेज छात्रा ने प्रिंसिपल और कॉलेज की महिला प्रोफेसर के जाति सूचक तानों से तंग आकर शनिवार को अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी की कोशिश को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की लाचार कार्यप्राणली की घोर निदा करते हुआ कहा है की सरकार अवस्थी नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल और दोषी कॉलेज प्रोफेसर जिन्होंने छात्राओं के साथ जातिगत भेदवाव किया है और दोनो बहने के साथ मारपीट करने के बाद कॉलेज से ही निकल दिया है उनके जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस पूरे प्रकरण पर एसएफआई राज्य सह सचिव अनिल ठाकुर ने कहा है की जिस तरह से छात्राओं के साथ जातिगत भेदभाव किया है उसके आधार पर कॉलेज प्रिंसिपल और कॉलेज प्रोफेसर पर एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत गिरफ्तारी FIR दर्ज करने के तुरंत बाद हो जानी चाहिए थी । लेकिन पुलिस प्रशासन ने जान बुझ कर गिरफ्तारी नहीं कि गई।
एसएफआई का कहना है की कॉलेज प्रिंसिपल और कॉलेज प्रोफेसर ने छात्रा के स्कॉलरशिप के बारे में पूछने पर उसकी बहन व उस के साथ मार पिटाई की गई और कॉलेज से निकाल दिया गया। एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी मांग करती है कि हिमाचल प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें व छात्रा का निष्कासन वापिस ले । एसएफआई राज्य सह सचिव अनिल ठाकुर ने कहा है की जिस तरह का दूरव्यव्हार छात्रा के साथ किया गया है वो बिलकुल भी सहन नही किया जाएगा । एसएफआई का कहना की अगर इस पर प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन ने जल्द से जल्द कोई कारवाई नही की तो इसके खिलाफ एसएफआई उग्र आंदोलन करेगी ।

Himachal Darpan

Recent Posts

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

2 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

2 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

4 hours ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

5 hours ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

5 hours ago