मुख्य समाचार

दिव्यांगना मेहता को मिलेगा सर्वधर्म राष्ट्रीय एकता अवार्ड – 2024

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),

बॉलीवुड अभिनेत्री एवं लाडली फाउंडेशन जिला कुल्लू की ब्रांड एंबेसडर दिव्यांगना मेहता को सर्वधर्म राष्ट्रीय एकता अवार्ड-2024 मिलेगा | दिव्यांगना मेहता पर्यटन नगरी मनाली से सम्बद्ध रखती हैं | सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री इशान अख्तर, राष्ट्रीय महासचिव निर्मला राजपूत ने बताया कि सर्व धर्म राष्ट्रीय एकता अवार्ड के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री एवं लाडली फाउंडेशन जिला कुल्लू की ब्रांड एंबेसडर दिव्यांगना मेहता का चयन किया गया है। दिव्यांगना मेहता 10 फरवरी को सतलुज आरती में बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगी एवं 11 फरवरी को जिला मुख्यालय बिलासपुर में दिव्यांगना मेहता को सर्वधर्म राष्ट्रीय एकता अवार्ड से नवाजा जाएगा। गौरतलब है की लाडली फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर दिव्यांगना मेहता पिछले कई वर्षों से सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने हेतु एवं खेलकूद एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है और आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए पूरी दुनिया को संदेश दे रहे हैं। इसी कड़ी में सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच द्वारा लाडली फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर दिव्यांगना मेहता को सर्वधर्म राष्ट्रीय एकता अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिससे जिला कुल्लू में खुशी का माहौल है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दुष्कर्म, धमकी और पांच लाख के गहने चोरी का आरोप; सुंदरनगर में पुलिस ने दर्ज किया मामला

नितेश सेनी मंडी। मंडी। सुंदरनगर उपमंडल के हराबाग क्षेत्र में एक महिला ने एक व्यक्ति…

3 hours ago

चप्पल खरीदने के बहाने दुकान में घुसा युवक, महिला दुकानदार से छेड़छाड़ का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के लंबलू क्षेत्र में महिला दुकानदार से…

4 hours ago

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

1 day ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

1 day ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

2 days ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

2 days ago