Categories: Uncategorized

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता )

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक वर्ष में 500 सफल ऑपरेशन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इनमें सबसे अधिक 450 ऑपरेशन गॉल ब्लेडर से पथरी निकालने के लेप्रोस्कोपिक तकनीक से किए गए। पहले अस्पताल में पारंपरिक टांके वाले ऑपरेशन होते थे, जिनसे मरीज कतराते थे और आपात स्थिति में उन्हें अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। लेकिन पिछले वर्ष लेप्रोस्कोपी सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

सर्जरी विभाग ने गायनी विभाग के साथ मिलकर भी जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए। सर्जरी विशेषज्ञों ने गॉल ब्लेडर की पथरी निकाली, जबकि गायनी विशेषज्ञ डॉ. पीयूष वोहरा ने बच्चेदानी की रसौली हटाई। इस तरह के चार जटिल संयुक्त ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इसके अलावा अपेंडिक्स और हर्निया के करीब 30 ऑपरेशन भी किए गए, जो सभी सफल रहे और मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

अस्पताल में डॉ. अंकित शर्मा के पदभार संभालने के बाद लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की शुरुआत हुई, जिससे ऑपरेशन की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन जिला का प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान है, जहां सोलन के अलावा शिमला और सिरमौर से भी मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।

सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. सौरभ शांडिल और डॉ. मुकुल शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है कि सामान्य ऑपरेशन के लिए मरीजों को अब मई तक की तारीख दी जा रही है, जबकि आपातकालीन मामलों में तुरंत ऑपरेशन किया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 hour ago

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

17 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

17 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

17 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

1 day ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

1 day ago