मुख्य समाचार

राजगढ़ में विशेष शिविर का किया गया आयोजन

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

पंजाब रेजिमेंट आउट रीच पूर्व सेनिक वीर नारी हार्दिक मिलन कार्यक्रम के तहत राजगढ़ में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर का आयोजन पूर्व सैनिक संगठन राजगढ़ के सौजन्य से किया गया | जानकारी देते पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सुबेदार मेजर राजेश चौहान ने कहा कि पंजाब रेजिमेंट के वैटर्न एक्स सर्विस मैन एवं विधवा पेंशन संबंधी कार्य इस शिविर में निपटायें गये । इस मौके पर कर्नल आफ द पंजाब रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल जे पी मैथ्यू वाई एस एस ए बी एस एम ब्रिगेडियर एस सी कंडपाल कमांडैंट व और आई सी रिकार्ड लेफ्टिनेंट कर्नल के चट्टोपाध्याय सी आर ओ लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक ठाकुर, सुबेदार मेजर एस के अवस्थी ने पूर्व सेनिको व वीर नारी की समस्यायों को सुना । इन सभी लोगों का कहना था कि इस हार्दिक मिलन दो का यह मिशन है । जो सेना दिवस की पूर्व संध्या पर लांच किया गया है इस मिशन का मुख्य उद्देश्य उनकी शिकायतों को दर्ज करना व उनका समाधान करना है । उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत विशेष रूप से पैंशन संबंधी मुद्दों पर स्पर्श व अन्य मुद्दों पर जम्बू कश्मीर , हिमाचल प्रदेश व पंजाब के तीन जिलों संगरूर , कपूरथला, पटियाला आदि को कंवर किया जा रहा है । इन सभी क्षेत्रो में पंहुचा कर जगह जगह ऐसे शिविरों या बैठकों का आयोजन किया जा रहा है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

45 minutes ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

5 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

5 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

7 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

7 hours ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

8 hours ago