Uncategorized

एसएमसी शिक्षकों की समस्याओं का निदान करे विभाग – सुरेंद्र पुंडीर

ददाहु (हेमंत चौहान),

हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री हिमाचल सरकार से मांग की है कि वह कड़कती ठंड तथा निरंतर बदल रहे मौसम के मिजाज को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जिलों में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा नियुक्त शिक्षकों के शिमला में चल रहे क्रमिक अनशन को समाप्त करने हेतु विभाग को निर्देश दे कि वह उचित निर्णय ले कर इस अनशन को जल्दी से जल्दी समाप्त करवाने हेतु हस्तक्षेप करे।

संघ के जिला अध्यक्ष  सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि जिस प्रकार से पूर्व में शिक्षा विभाग में विभिन्न नीति पर लंबे समय तक नियुक्त अस्थाई शिक्षकों को विभिन्न सरकार के सेवाकाल में नियमित किया गया | फलस्वरूप इन शिक्षकों की स्थाई नीति की अपेक्षा भी तर्कसंगत है । जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, महासचिव  डॉक्टर आईडी राही, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष विजय वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश नेगी, पूर्व महासचिव संजय शर्मा आदि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बेशक विद्यालय प्रबंधन समिति पर नियुक्त शिक्षक लंबे समय से प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्रों में बहुत कम वेतन पर बहुत बेहतरीन सेवाएं दे रहे है | उनकी स्थाई नीति की मांग भी उचित है | परंतु संघ सभी शिक्षको से निवेदन करता है कि वह शिमला के बदलते मौसम के कारण अपने संघर्ष तथा अनशन को अस्थाई रूप से स्थगित करे | ताकि किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान  तथा ठंड से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। संघ अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है कि जिस प्रकार से हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल कर एतिहासिक फैसला लिया है| यह सरकार निश्चित रूप से कर्मचारियों के अन्य मुद्दों को भी शीघ्र हल करेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

43 minutes ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

2 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

6 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

6 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

8 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

8 hours ago