Categories: Uncategorized

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट

शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। नेशनल हाईवे-205 पर घंडल के पास बागीपुल से शिमला की ओर आ रही एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जो जिला सोलन के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, हादसे में घायल व्यक्ति का आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।घंडल में हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शिमला-सोलन मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

5 minutes ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

5 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

5 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

7 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

7 hours ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

8 hours ago