Categories: Uncategorized

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट।

हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बयानबाजी को लेकर हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह शिकायत एपीएमसी हमीरपुर के चेयरमैन अजय शर्मा ने सदर थाना में दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मामला बुधवार को हमीरपुर के गांधी चौक पर भाजपा की ओर से आयोजित रोष रैली और धरना-प्रदर्शन से जुड़ा है। प्रदर्शन के दौरान विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।विधायक ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार से जुड़ी निजी भूमि को सरकारी विभाग को करोड़ों रुपये में बेचे जाने का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगाए। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के आरोप भी लगाए गए।इस रोष प्रदर्शन में भोरंज की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी सहित भाजपा के जिला और हमीरपुर मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।वहीं, पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब विधायक के खिलाफ लगाए गए आरोपों और बयानबाजी से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

46 minutes ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

3 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

3 hours ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

4 hours ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

4 hours ago

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago