Categories: Uncategorized

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट

बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। चिट्टा तस्करी के मामले में विचाराधीन एक आरोपी पुलिस सुरक्षा को चकमा देकर न्यायालय की पहली मंजिल से छलांग लगाकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कोर्ट परिसर से कुछ ही दूरी पर बस स्टैंड के समीप से दोबारा गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, घटना बीते मंगलवार की है। स्वारघाट पुलिस चिट्टा तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने सुरक्षा में हुई चूक का फायदा उठाया और न्यायालय परिसर की पहली मंजिल से छलांग लगाकर फरार हो गया।आरोपी के फरार होते ही पुलिस टीमों ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी की। पुलिस ने कुछ ही समय में आरोपी को कोर्ट परिसर से थोड़ी दूरी पर स्थित बस स्टैंड के समीप से पकड़ लिया।वहीं, पुलिस प्रशासन ने इस सुरक्षा चूक को गंभीरता से लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रथम दृष्टया ड्यूटी में कोताही पाए जाने पर संबंधित दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगामी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

51 minutes ago

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago