अपराध /दुर्घटना

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर पलटा गैस सिलेंडर से लदा ट्रक

मंडी (नितेश सैनी),

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर हादसों का दौर लगातार जारी है ताजा मामले में शनिवार सुबह बल्ह पुलिस थाना के तहत होटल वैली व्यू के समीप गैस से लदा अनियंत्रित ट्रक हाइवे पर पलट गया और चारों ओर गैस सिलेंडर बिखर गए. हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई लेकिन राहत की बात है कि इस हादसे में ट्रक चालक को कोई चोट नहीं आई। वही सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। ट्रक कहां से कहां जा रहा था इसको लेकर अभी तक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। वही, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में हाईवे पर धुंध पड़ने का ज्यादा खतरा रहता है. धुंध को ध्यान में रखते हुए वाहन चालक कम गति से सफर करें। ताकि इस तरह के हादसे पेश न आए। बता दे की मंडी जिला में नेशनल हाईवे पर लगातार हादसे पेश आ रहे है पिछले कल भी सुंदरनगर के जड़ोल में एक वोल्वो बस ट्रक के पीछे जा टकराई और हादसे में वोल्वो बस चालक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 5 से 6 सवारियां भी घायल हुई थी |

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

6 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

6 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

6 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

8 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

10 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

11 hours ago