मुख्य समाचार

नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत से किया ग्रामवासियों को जागरूक

राजगढ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ ),

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों के बारे में ग्रामवासियों एवं लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रचार अभियान के तहत शुक्रवार को सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड राजगढ की ग्राम पंचायत चंदोल व ग्राम पंचायत डिब्बर में फोक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान चूड़ेश्वर लोक नृत्य संस्कृतिक कला मंच राजगढ़ के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और गीत संगीत के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई। उन्होंने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना, इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, हिम गंगा योजना सहित कई अन्य योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई।

इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत चंदोल सुनीता देवी, उप प्रधान विनोद, ग्राम वासियों में चंपा देवी, इंद्र सिंह, प्रताप सिंह, मनसाराम आदि व ग्राम पंचायत डिब्बर में वार्ड सदस्य सत्तपाल, पूर्व प्रधान सरिता कश्यप, पूर्व उप प्रधान तुलसीराम, प्रधान महिला मंडल मटलोड़ी सुलोचना देवी, प्रधान नवयुवक मंडल कुप्फर मटलोड़ी बलबीर सिंह व पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।   -0-

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू में कर एवं आबकारी विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर, करदाताओं को दी नई कर व्यवस्था की जानकारी

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा…

15 hours ago

जिला में 28 जून को 61181 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक-उपायुक्त

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 23 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

16 hours ago

लाहौल-स्पीति में 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की नियंत्रित वितरण व्यवस्था समाप्त

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026… जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष,…

17 hours ago

सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई: 31.93 ग्राम चिट्टा, नकदी और डिजिटल मशीन बरामद

सोलन ( नरेंद्र कूमार संवाददाता ), सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की…

17 hours ago

डगशाई लिंक रोड पर 23.29 ग्राम चिट्टा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) टीम…

18 hours ago