मुख्य समाचार

सुंदरनगर के जड़ोल में कैंटर के पीछे टकराई वॉल्वो बस, चालक की मौत

मंडी (नितेश सैनी),

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर हादसों का दौर जारी है | ताजा मामले में सुंदरनगर के जड़ोल में दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस कैंटर के पीछे टकरा गईं। जिस कारण बस चालक की दर्दनाक मौत हो गई जबकी कुछ सवारियां भी घायल हुई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस नंबर डीडी 01पी 9299 शुक्रवार सुबह सुंदरनगर के जड़ोल में पाईप से लदे कैंटर के पीछे टकराई गईं। इस हादसे में वोल्वो बस चालक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बस में सवार 5-6 सवारियों को भी गंभीर चोटे आई हैं। हादसा इतना भयंकर था की टक्कर लगने के बाद कैंटर पैरापिट को क्रॉस करता हुआ हाइवे के दूसरी ओर जा पहुंचा और दीवार से टकरा गया। हादसा इतना भयंकर था की वोल्वो बस पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है और कैंटर को भी काफ़ी नुकसान हुआ है। वही, हादसे में घायल सवारियों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती करवाया गया है। वही, सुचना मिलते ही सुंदरनगर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक चालक कहां का रहने वाला था इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है, हादसे के सही कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

12 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

12 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

12 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

14 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

16 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

16 hours ago