मुख्य समाचार

सूत्रधार डांसिंग डैफोडिल्स सीजन-12 का 04 फरवरी को होगा ग्रैंड फिनाले

कुल्लू,(आशा डोगरा) ज़िला मुख्यालय सरवरी में इन दिनों सूत्रधार कला संगम कुल्लू के सूत्रधार भवन में चल रही सूत्रधार डांसिंग डैफोडिल्स सीजन-12 की कार्यशाला का आयोजन किया गया हैं जिसमें 4 वर्ष से 16 वर्ष के बच्चों को बॉलीवुड, हिप-हॉप, कन्टेम्परेरी, सालसा तथा फ्री स्टाइल इत्यादि नृत्यों की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। डांसिंग डैफोडिल्स सीजन-12 की कार्यशाला का समापन “ग्रैंड फिनाले” के रूप में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर किया जायेगा। यह कार्यक्रम सूत्रधार भवन के सभागार में दिनांक 04 फरवरी 2024 रविवार को आयोजित किया जायेगा। इस कार्यशाला में भाग ले रहे 4 वर्ष से 16 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चे अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर सूत्रधार कला संगम संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि संस्था द्वारा अपने उदेश्यों के अनुरूप निरंतर रूप से कार्य करते हुए गत एक दशक से बाल प्रतिभाओं की उर्जा को सकारात्मक कार्यों की ओर अग्रसर करने के उदेश्य से इस डांसिंग डैफोडिल्स कार्यशाला का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है। इस कार्यशाला में प्रशिक्षक सूरज व भारती द्वारा बच्चों को बॉलीवुड, हिप-हॉप, कन्टेम्परेरी, सालसा तथा फ्री स्टाइल इत्यादि नृत्यों की बारीकियां सिखाई गई और इन्हीं बच्चों द्वारा ग्रैंड फिनाले में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी जाएगी। साथ ही इस कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र भी दिए जायेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

6 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

7 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

10 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

11 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

13 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

13 hours ago