मुख्य समाचार

सिरमौर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री से मिला नर्सेज़ एसोसिएशन नाहन इकाई

नाहन ( हेमंत चौहान),

बीते शनिवार को सिरमौर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री को नर्सिंग फेडरेशन मेडिकल कॉलेज नाहन इकाई ने मेडिकल कॉलेज नाहन में स्टाफ नर्सेज की कमी को लेकर अपना मांग पत्र सौंपा। नर्सिंग फेडरेशन नाहन इकाई की अध्यक्षा कमलेश शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मेडिकल कॉलेज नाहन में नर्सिंग स्टाफ के रिक्त पदों को पूरा करने का आग्रह किया, ताकि स्वास्थ्य देखभाल की गुणवत्ता में सुधार हो और रोगियों की बेहतर देखभाल हो सके और इस संदर्भ में मांग पत्र सौंपा। नर्सिंग अध्यक्षा कमलेश शर्मा एवं महासचिव रीटा राणा ने कहा कि हम मुख्यमंत्री का एवं विधायक अजय सोलंकी का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हमें सहानुभूति पूर्वक आश्वस्त किया है कि वह जल्द से जल्द नर्सिंग स्टाफ को पूरा करेंगे। इसके अलावा उन्होंने हिमाचल प्रदेश स्टेट नर्सिंग फेडरेशन की अध्यक्षा भावना ठाकुर का भी धन्यवाद किया, जो हमेशा नर्सेज वेलफेयर के लिए कार्यरत रहते हैं। नर्सिंग एसोसिएशन के साथ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, मेडिकल सुपरीटेंडेंट, नर्सिंग सुपरीटेंडेंट, सभी मेट्रन, नर्सिंग सिस्टर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का नाहन आने पर शानदार स्वागत किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का किया निरीक्षण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…

17 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

18 hours ago

पाँवटा साहिब में SIU टीम ने 243.59 ग्राम अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार…

19 hours ago

बद्रीपुर चौक पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम…

19 hours ago

सांगटी जंगल में लापता युवक का शव बरामद, पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय शोभित ठाकुर

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), दिनांक 09/02/2026 को समय करीब 11.30 थाना…

21 hours ago

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बैठक आयोजित

किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज…

22 hours ago