धर्मशाला (सोनाली),
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत कुठारना गांव की बेटी दुबई में मुसीबत में थी कनोल से पूर्व प्रधान निर्मल सिंह ने शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया के समक्ष बेटी हो भारत लाने की गुहार लगाई थी।मामले की गम्भीरता को देखते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने गत बुधवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री सुक्खू के समक्ष यह मामला उठाया। पठानिया ने सीएम को बताया कि 24 वर्षीय पवना 16 दिसंबर को चंडीगढ़ के एक एजेंट के माध्यम से घरेलू काम के लिए दुबई गई थी। अब बेटी मुसीबत में है। बेटी के किसी परिचित ने विधायक से संपर्क किया और इसके बाद उन्होंने इस संबंध में तत्काल हस्तक्षेप के लिए मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा था। गरीब परिवार से संबंधित लड़की ने 16 दिसंबर को दिल्ली में विमान में चढ़ने के बाद भाई को वीडियो काल की थी और इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को परिवार को ओमान से अज्ञात नंबर से वायस मैसेज आया, जिसमें लड़की ने कहा कि उसे और सात-आठ और लड़कियों को ओमान ले जाया गया है और उनकी जान खतरे में है।
पवना ने कहा कि उसका पासपोर्ट और मोबाइल फोन भी कुछ लोगों ने ले लिया है। भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहन को एजेंट ने धोखा दिया है व उसकी जान को खतरा है। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को विदेश मंत्रालय के समक्षा रखा जिसका नतीजा आज कुठारना की बेटी 24 बर्षीय पवना भारत मे सुरक्षित पहुँच गयी।जिस पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय से पवना को सुरक्षित घर लाने के लिए मांग उठाई थी जिसका नतीजा आज पवना सुरक्षित घर लौट आयी है।पवना के भारत लौटने पर परिजनों एवं सभी रिश्तेदारों ने खुशी मनाई ओर माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं विधायक केवल सिंह पठानिया का तहदिल से धन्यवाद किया।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…
ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…
ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…
ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…
ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…