मुख्य समाचार

लगघाटी कुल्लू का उभरता युवा एंकर

अंतराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का नाम सुनकर ही जहन में लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र का छवि चित्र आंखों में उभर कर सामने आता है, जिसका मुख्य कारण यहां स्थानीय व देश विदेश से प्रस्तुति देने आए वो कलाकार होते हैं जो अपनी प्रतिभा के दम पर आम जनमानस के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ कर जाते हैं। ऐसे में अगर मंच संचालन का सौभाग्य हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवाओं को मिले तो निसंदेह ये गर्व और सम्मान की बात है। इस बार अंतर्राष्ट्रीय दशहरे में हिमाचल कुल्लू की लगघाटी के बढ़ेहीरा गांव से संबंध रखने वाले युवा कवि व एंकर सोम प्यारे को मंच संचालन करने का कार्यभार मिला है। गौरमतलब है सोम प्यारे कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं और साथ ही साथ संगीत और साहित्य को समर्पित संस्था स्टार ब्रदर्स फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट हैं। इनमें समाज सेवा के जज्बे के साथ साथ मंचों पर अपनी आवाज का जादू चलाने का महारत भी है। सोम प्यारे अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई फौजी के० सी० कविराज माता-पिता व गुरुजनों सहित अपने सभी मित्रों को देते हैं, जिन्होंने समय समय पर इनको आगे आने के लिए प्रेरित किया है। आप सभी 26 और 27 अक्टूबर की संध्या लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में और 27 और 30 अक्टूबर के दिन प्रदर्शनी ग्राउंड में कार्यक्रम का लुत्फ उठाने जरूर पधारें।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

14 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

17 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago