शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि राजीव पंडित, कांग्रेस पार्टी के अनिल चौहान, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सुनिल विशिष्ट, बहुजन समाज पार्टी के राजेश गिल व आम आदमी पार्टी के मोहिन्द्र ने भाग लिया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारुप प्रकाशन सभी मतदान केन्द्र और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक अधिकारियों के कार्यालयों में समस्त जिला की 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों मंे 27 अक्तूबर, 2023 से उपलब्ध है। उन्हांेने बताया कि दावे/आक्षेप दाखिल करने की अवधि 9 दिसम्बर, 2023 तक निर्धारित की गई है। नाम दर्ज करवाने के लिए विशेष अभियानों की तिथि 4 व 5 नवम्बर, 2023 तथा 18 व 19 नवम्बर, 2023 निर्धारित की गई है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि दावे/आक्षेपों का निपटारा 26 दिसम्बर, 2023 तक कर दिया जाएगा और फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी, 2024 तक कर दिया जाएगा।
अभिषेक वर्मा ने बताया कि मतदाता सूची में नए नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन फॉर्म-6 पर किया जाना चाहिए और स्थानांतरण के पश्चात् नाम हटवाने के लिए आवेदन फॉर्म-7 पर किया जाना चाहिए।उन्हांेने बताया कि जिला के 8 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों की संख्या 1058 है और प्रकाशित मतदाता सूचियां निःशुल्क निरीक्षण एसडीएम/तहसीलदार/नायब तहसीलदार के कार्यालयों के अतिरिक्त प्रत्येक मतदान केन्द्र पर नियुक्त किए गए अभिहित अधिकारियों के पास 27 अक्तूबर, 2023 से 9 दिसम्बर, 2023 तक उपलब्ध रहेगी तथा इस अवधि में उपरोक्त स्थानों पर दावे/आक्षेप दाखिल किए जा सकेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त शिमला ने राजनीतिक दलों से सहयोग का आह्वान किया ताकि लोकसभा चुनावों में मतदाता प्रतिशतता में बढ़ोतरी संभव हो सके और पारदर्शी ढंग से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो सके।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…