किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),
प्रदेश भर में पंचायती राज में रिक्त पड़े पद को भरने के लिए 5 नवंबर को चुनाव होने है, तो वहीं आज जनजातीय जिला किन्नौर के ग्राम पंचायत कोठी में वार्ड नंबर 3 में वार्ड सदस्य का पद लगभग 5 से 6 महीने से रिक्त पड़ा हुआ था, लेकिन भाजपा समर्थित किसी भी पत्याशी के नामांकन न भरने के चलते कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विमल कुमारी पत्नी रमेश कुमार को निर्विरोध चुना गया । बता दे कि उपचुनाव के लिए 20 अक्टूबर को नामांकन दर्ज करने की तिथि थी और आज नामांकन वापस लेने की जिसमे भाजपा के किसी प्रत्याशी के नामांकन दर्ज ना होने पर निर्विरोध चुनाव हुआ है। जीत के बाद विमल कुमारी को ग्राम कांग्रेस कमेटी कोठी के अध्यक्ष दयाल सिंह नेगी और अन्य सदस्य एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टोपी खटक्स पहना कर शुभकामनाएं दी । और साथ ही साथ इस अवसर में सभी कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया ।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…