मुख्य समाचार

ठियोग के गाजरी गाँव से लापता हुई नाबालिग

ठियोग (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ, शिमला),

आए दिन अजीबो गरीब घटनाएं प्रदेश में देखने को मिल रही है, जिसमे स्कूली बच्चो के गुम होने की घटनाएं सामने आ रही है | बच्चे घर से निकलते जरूर है पर वापिस नहीं आते और बिना बताया कही भी निकल जाते है, जिसके कारण घर वालो की चिंता बढ़ती जा रही है | अब इसका कारण घर में फोन की वजह से बनती दूरियां कहे, चाहे बच्चो की बदली मानसिकता | ऐसा ही एक मामला जिला शिमला के उपमंडल ठियोग के ग्राम गाजरी, तहसील ठियोग से सामने आया है | जानकारी देते हुए ठियोग डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि लिखित शिकायत पर पीएस कोटखाई में आईपीसी की धारा 363 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि दिनांक 20 अक्टूबर को समय लगभग 9 बजे उनकी बेटी उम्र 16 वर्ष गुम्मा से ठियोग स्कूल गई, लेकिन उनकी बेटी स्कूल ठियोग नहीं पहुंची और न ही घर वापस आई। उसने अपनी बेटी को हर संभव जगह खोजा लेकिन वह नहीं मिली। आज दिनांक 25 अक्तूबर को नाबालिग लड़की को कोटखाई पुलिस ने जिला मंडी बस स्टैंड से बरामद कर लिया है और धारा 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज कराया गया है। नाबालिग लड़की का मामला न्यायालय के समक्ष दर्ज कराया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

11 hours ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

19 hours ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

21 hours ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

21 hours ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

1 day ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

1 day ago