मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ उठायें पात्र महिलायें -सुमित खिमटा

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया है कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (पीएमयूवाई) के तहत लंबित पात्र महिला लाभार्थियों को निशुल्क गैस कुनैक्शन प्रदान करने की प्रक्रिया आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि पात्र महिला अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के कार्यालय में वांछित दस्तावेजों के साथ जमा करवा सकती हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने पात्र महिलाओं से इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपने दस्तावेज समय पर जमा करवाने का आग्रह किया है।

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी गत सायं नाहन में आयोजित प्रधानमंत्री उज्जवला योजना समिति की प्रथम जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदान की।
उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अति पिछड़़ा वर्ग, अंत्योदय अन्न योजना सहित निर्धारित 10 बिंदुओं की पात्रता को पूरा करने वाले परिवार इस योजना के पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत ऐसे माईग्रेंट व्यक्ति अथवा परिवार जो विवाह, शिक्षा, रोजगार आदि के कारण अपने मूल स्थानों से दूसरे स्थानों पर रहे हैं वो भी लाभ लेने के पात्र होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनैक्शन में अनूसूचित जाति, जनजाति के गरीब परिवारों के अलावा राष्ट्रीय अथवा राज्य औसत से कम एलपीजी पहुंच वाले क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी। सुमित खिमटा ने कहा कि पात्र अभ्यर्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक एकाउंट व अन्य जरूरी दस्तावेजों की प्रतिलिपि अनिवार्य रूप से अपने आवेदन के साथ जमा करवायें। उपायुक्त ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के जिला के अधिकारियों को इस योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों को शामिल करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को जारूगक करने के निर्देश भी दिए हैं।

उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत पात्र महिला लाभार्थियों को निशुल्क गैस स्टोव के साथ पहला गैस सिलेंडर मुफत दिया जायेगा। इस योजना के तहत लाभार्थी महिला को दो बर्नर वाला स्टोव, 14.2 किलोग्राम सिलेंडर व अन्य सामान जिनकी कुल लागत 4093 रुपये है, दो बर्नर गैस स्टोव व पांच किलोग्राम सिलेंडर तथा अन्य सामान जिसकी लागत 2650 रुपय है तथा दो बर्नर वाला गैस स्टोव, 5 किलोग्राम डीबीसी सिलेंडर सहित जिसकी लागत 3860 रुपये है निशुल्क लाभ प्रदान किया जायेगा।
समिति के संयोजक इंडियन ऑयल कारपोशन के पवनप्रीत सिंह, समिति के सदस्यों में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजय सिंह हमलाल, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन के सेल्स मैनेजर आशीष तोमर, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरशन के एरिया सेल्स मैनेजर विक्रम सिंह व गैर सरकारी सदस्यों में प्रीत मोहन शर्मा बैठक में उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

भल्लू के पास मिक्सचर में बाजू आने से 15 बर्षीय की मौत

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले…

2 hours ago

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

21 hours ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

22 hours ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

1 day ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

1 day ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

1 day ago