ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),
प्रीति चौहान ग्राम एवं डाकखाना भवाई तहसील हरिपुरधार जिला सिरमौर हिमाचल ने एम्स दिल्ली द्वारा आयोजित नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनका चयन एम्स बीबीनगर हैदराबाद में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। प्रीति ने रा व मा वि छोटा शिमला से 12वीं और अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग बडू साहिब सिरमौर से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की है। उसके पिता जगत चौहान सचिवालय शिमला में एक निजी ठेकेदार हैं और माँ विद्या देवी गृहिणी हैं। प्रीति चौहान की इस कामयाबी से पुरे इलाके में खुशी की लहर है। प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व दादा दादीऔर शिक्षकों को दिया। बीमारों की सेवा करना उसे बचपन से हीं पसंद है।
( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…
( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में बारिश में 82 प्रतिशत…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। साइबर ठग लोगों की जीवनभर की कमाई पर हाथ साफ करने के…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), धर्मपुर, 27 नवंबर 2026: SIU सोलन की टीम…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पांवटा साहिब, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना…