मुख्य समाचार

जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा के आसपास ने हो कोई अनधिकृत निर्माण – उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा के सम्मेलन कक्ष में हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए हवाई अड्डा के आसपास के 10 से 15 किलोमीटर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनधिकृत निर्माण गतिविधि पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत कुमार को हवाई अड्डा प्रबंधन के साथ मिलकर हवाई अड्डा के सिंगल एंट्री और एग्जिट के अतिरिक्त अन्य मार्ग के लिए संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वन विभाग को हवाई अड्डा के एकल पहुँच मार्ग पर लटक रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारीयों को वन्य जीव की गतिविधियों को नियंत्रित करने के निर्देश दिए ताकि कोई वन्य प्राणी एयरफील्ड पर न आए और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

उपायुक्त ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों को हवाई अड्डा के पहुँच मार्ग की जल निकासी नालियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने हवाई अड्डा की मुख्य सड़क की साफ़ सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में निदेशक, जब्बरहट्टी हवाई अड्डा धनपाल सहित वन, स्वास्थ्य, केंद्रीय लोक निर्माण, अग्निशमन व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

इससे पूर्व, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी और निदेशक, जब्बरहट्टी हवाई अड्डा धनपाल की उपस्थिति में जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा पर विभिन्न विभागों के अधिकारीयों के साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें हवाई जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग होने की स्थिति में हुए हादसे से निपटने पर राहत एवं बचाव कार्य किया गया। इस दौरान अग्निशमन अधिकारीयों द्वारा जहाज में लगी आग पर काबू पाया गया, हादसे में घायल लोगों को ढूंढ़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया, हादसे में गंभीर घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफेर किया गया तथा आंशिक रूप से घायलों का प्रथम उपचार किया गया। मॉक ड्रिल का आयोजन 17 मिनट में सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

3 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

5 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

8 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

9 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

9 hours ago