खेल जगत

हैंडबॉल में कांगर धारयार स्कूल के पांच बच्चे खेलेंगे राज्य स्तर पर

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगर धारयार के पांच विधार्थी, अंडर-14 बॉयज में शिवम गौतम और अंडर-19 बॉयज में नितेश व अंडर-19 गर्ल्स में आरती शर्मा, पलक व कशिश ठाकुर, पहली बार जिला सिरमौर की हैंडबॉल की टीम में राज्यस्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे । विद्यालय में हैंडबॉल का ग्राउंड व गोल पोस्ट न होने के बाबजूद भी डीपीई पवन भंडारी व पीईटी राहुल शर्मा की कोचिंग व मार्गदर्शन से बच्चों ने जिला स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अब ये छात्र राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे । विद्यालय के प्रधानाचार्य राज कुमार पराशर ने छात्रों के इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी और इसी तरह से पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का भी माध्यम है। इस अवसर पर पाठशाला में अंग्रेजी के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश कुमार बड़ोगा, राजनितिक विज्ञान के प्रवक्ता सुरेश कुमार व समस्त स्टाफ ने भी छात्रों को बधाई दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

7 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago