खेल जगत

5 में से 2 मैचों के सफल आयोजन से बढ़ी एचपीसीए की साख

धर्मशाला (सोनाली, संवाददाता),

धर्मशाला के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 2 सफल वल्र्ड कप मैचों का आयोजन कर एच.पी.सी.ए. ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह वल्र्ड कप मैच ऐसे समय में हो रहे हैं जब मॉनसून के दौरान आई बाढ़, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदा से प्रदेश का पर्यटन कारोबार और तमाम व्यवस्थाएं बदहाल हुई। पर्यटक हिमाचल प्रदेश में आने से डर रहे थे। पर्यटन व्यवसाय लगभग ठप्प सा पड़ गया था। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने ऐसे समय में इस प्रदेश को नई संजीवनी दी है। यह संजीवनी वल्र्ड कप मैचों के सफल आयोजन को लेकर ही नहीं बल्कि इस छोटे से पहाड़ी राज्य को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ख्याति दिलवाना भी है। वल्र्ड कप के 2 मैचों बंगला देश और अफगानिस्तान तथा इंग्लैंड और बंगलादेश के बीच हुए शानदार रोमांचकारी मैच ने जहां दर्शकों को रोमांचित किया है वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धर्मशाला की खूबसूरती और हिमाचल प्रदेश के सौंदर्य को बार-बार दर्शाया गया है। विश्व के कई देशों में इसका सीधा प्रसारण हुआ है। चाहे धौलाधार की पहाडिय़ां हों या विश्व के खूबसूरत स्टेडियम में से एक धर्मशाला का स्टेडियम शामिल हो। जहां इसका सौंदर्य का बखान किया गया है वहीं सफल मैचों के जरिए एच.पी.सी.ए. की ख्याति विश्व भर में बढ़ी है।

2 सफल मैचों का आयोजन के दौरान खूब दर्शक भी पहुंचे। होटलों की बुकिंग भी हुई। यहां तक कि धर्मशाला जाने वाले सभी मार्गों पर छोटे से लेकर बड़े दुकानदारों को भी लाभ हुआ। रानीताल जैसे स्टेशन पर ढाबों में खूब ग्राहकों की भीड़ भी उमड़ी। यह आयोजन न केवल एच.पी.सी.ए. के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि राज्य की आर्थिकी और इस राज्य की ख्याति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वल्र्ड कप के दूसरे मैच के दौरान इंग्लैंड ने धर्मशाला की इस पिच पर विश्व कप में टीम का तीसरा श्रेष्ठ स्कोर बनाया है। धर्मशाला स्टेडियम में यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इंग्लैंड ने शानदार पारी खेलते हुए यहां कीर्तिमान स्थापित किया है। दोनों मैच सफलतापूर्ण संपन्न हुए हैं।

आने वाले 3 वल्र्ड कप मैचों के लिए धर्मशाला अब दर्शकों की गहमागहमी से भरा होगा। इंडिया और न्यूजीलैंड के मैच को लेकर काफी उत्सुकता है। यह मैच यहां की कीर्ति को और चार चांद लगाएंगे। एचपीसीए ने मैचों के दौरान सभी अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों / पैरामीटर का पालन किया है । पहली बार वर्ल्ड् कप मैचों में निःशुल्क पानी पीने के काउंटर लगाए गए हैं । इन काउंटर पर पानी पूरी तरह से निःशुल्क है ।

एच.पी.सी.ए. के सचिव अवनीश परमार का कहना है कि वल्र्ड कप के 5 मैचों की मेजबानी सौभाग्य का विषय है। यह किसी संस्था के लिए नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। इससे न केवल पर्यटन कारोबार को पंख लगे हैं बल्कि हर किसी को लाभ हुआ है। 3 वल्र्ड कप के मैचों के आयोजन को लेकर खूब उत्साह है। यहां के स्टेडियम की प्रशंसा पूरे विश्व में हो रही है। जिस तरीके से 2 मैचों के दौरान यहां शानदार खिलाडिय़ों का प्रदर्शन रहा है वहीं इसी पिच पर इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी बना है। यह अनुराग ठाकुर और आई.पी.एल. चेयरमैन अरुण धूमल की प्रदेश को सबसे बड़ी देन है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

11 hours ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

19 hours ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

21 hours ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

21 hours ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

1 day ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

1 day ago