ब्यूरो रिपोर्ट
सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1.20 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी से डिजिटल वजन मशीन और 13,500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार 12 नवंबर को पुलिस टीम SVN कॉलोनी सराहां के समीप मौजूद थी। इसी दौरान सड़क के बीच खड़ी गाड़ी नंबर HP18A-9562 के चालक को गाड़ी हटाने का इशारा किया गया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। भागते समय उसने अपनी पैंट की जेब से एक वस्तु सड़क किनारे फेंक दी। पुलिस ने जब उस वस्तु की जांच की तो उसमें से 1.20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।आरोपी की पहचान रोबिन शर्मा पुत्र गुरुदत्त शर्मा निवासी गांव धीरथ, तहसील नाहन, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…
( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा…
(ब्यूरो रिपोर्ट ) सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठग…
संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…