ददाहु (हेमंत चौहान),
राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं को प्राचार्य नीलम कुमारी द्वारा संदेश देकर जागरूक किया गया । संयुक्त राष्ट्र की इस वर्ष की थीम लड़कियों के अधिकारों में निवेश हमारा नेतृत्व हमारा कल्याण है”। बालिकाओं की आवाज को सशक्त करना और उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए । महाविद्यालय की प्राचार्य नीलम कुमारी ने महाविद्यालय की छात्राओं से अपने गांव व अपने आसपास के परिवेश की लड़कियों को भी पढ़ाने, लिखाने व उन्हें सशक्त बनाने की अपील की । इस अवसर पर महाविद्यालय की अंग्रेजी की सहायक प्राध्यापक सुरम्या गोसाई के अलावा शिक्षक व गैर शिक्षक मौजूद रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…