Categories: Uncategorized

सामूहिक बलात्‍कार के बाद दुप्पटे से गला घोटकर महिला को उतारा था मौत के घाट, तीन गिरफ्तार

मंडी : (नितेश सैनी, संवाददाता) मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में 55 वर्षीय महिला की संदिग्धावस्था में हुई हत्या मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाकर जोगेंद्रनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। महिला की हत्या में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपितों के साथ दो नाबालिगों की भी संलिप्तता पाई गई है। प्राथमिक जांच में पाया गया है कि सामुहिक दुष्कर्म के बाद महिला को मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस जांच में यह भी पाया गया है कि मृतक महिला समेत सभी आरोपी शराब के नशे में धुत थे। सामूहिक बलात्कार कर महिला की हत्या की वारदात को अंजाम देने के आरोप में नामजद दो नाबालिगों समेत कुल पांच आरोपितों की संलिप्तता का जिक्र करते हुए स्थानीय पुलिस ने हत्या की इस वारदात का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। मंगलवार दोपहर बाद महिला हत्या मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि मामले में पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज किया था। बीती देर रात आरोपितों को अलग अलग जगहों से हिरासत में लेकर जब सख्त पूछताछ की तो आरोपितों ने अपना गुनाह भी कबूल लिया। बताया कि पुलिस प्रारंभिक जांच में भी महिला की हत्या मामले में पुलिस को बलात्कार का अंदेशा था कि बलात्‍कार के बाद हत्‍या को अंजाम दिया गया है।डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि मौका-ए-वारदात पर पुलिस और फोरेंसिक टीम को जांच के दौरान लाश पर गहरे घाव मिले हैं। शरीर के कई हिस्‍सों से कपड़े भी गायब होना भी बलात्कार की संभावना को प्रबल कर रहा था। पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन की अगुवाई में स्थानीय पुलिस की कई टीमों हर पहलू को ध्‍यान में रखकर जब जांच आगे बढाई तो महज 24घंटे के भीतर सफलता मिली। डीएसपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने मंडी पठानकोट हाईवे पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो पुलिस को संदिग्‍धों की फुटेज के इनपुट भी मिल गए। मामले में नामजद कुछ लोगों को भी पुलिस ने सोमवार को ही डिटेन कर गहनता से पूछताछ भी की थी। उसी के आधार पर पांच आरोपित पुलिस हिरासत में आये है। मामले में आगामी जानकारी अम्ल में लायी जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

14 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

17 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago