मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से महिला व पुरुष वर्ग के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनदीप शर्मा के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में कुल 48 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शारीरिक विभाग प्रमुख प्रो ज्योति बाला ने बताया की अंतिम मैच पुरुष वर्ग में “अलेऊ” टीम ने “मनाली” टीम को हराया और अलेऊ टीम प्रतियोगिता की विजेता रही जिसमे विजेता खिलाड़ी रहे मोहित राणा, राहुल, आशीन, सूरज, अक्षय, अमन, राजा। मनाली, हरिपुर, नग्गर टीम ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में “हरिपुर” टीम विजेता रही। जिसमें विजेता खिलाड़ी रही जाह्नवी, चारवी, लता, सपना, इशिता और आरती। नगर टीम उपविजेता रही। सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…
निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…
जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…