जीवन सिंह बिलासपुर।
जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार थाना तलाई की पुलिस टीम प्रभारी अनूप कुमार के नेतृत्व में आरक्षी राकेश कुमार सहित बाजार क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान शाहतलाई बाजार के पास एक संदिग्ध युवक को जांच के लिए रोका गया।तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 43 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस को पहले से ही इस संबंध में गुप्त सूचना भी प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।पुलिस थाना प्रभारी अनूप कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है।पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…