मुख्य समाचार

सुशासन सूचकांक में लगातार दूसरी बार अव्वल रहा जिला कांगड़ा

धर्मशाला (सोनलई, संवाददाता),

जिला कांगड़ा ने लगातार दूसरी बार सुशासन सूचकांक में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर राज्य में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराया है। राजधानी शिमला में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने ‘गुड गवर्नेंस’ के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। प्रथम पुरस्कार मिलने पर जिले को 50 लाख रुपये भी पुरस्कार के रूप में प्राप्त हुए हैं। लगातार दूसरे वर्ष सुशासन सूचकांक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिलाधीश कांगड़ा के नेतृत्व में पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिला कांगड़ा में विभागों के बेहतर आपसी समन्वय के चलते गवर्नेंस सुगम और सरल हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में जनता की सुविधा और सरकार के उद्देश्यों की पूर्ती के लिए तन्मयता और निष्ठा से कार्य कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को इस पुरस्कार का श्रेय जाता है। उन्होंने भविषय में भी इस प्रदर्शन को बरकरार रखने के लिए जिलें में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों से एक्यभाव के साथ निरंतर बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि जिला सुशासन सूचकांक (डिस्ट्रिक्ट गुड गवर्नेंस इंडेक्स) शासन की गुणवत्ता के आकलन का एक उपक्रम है। इसकी रिपोर्ट सभी जिलों के आंकड़ों के आधार पर तैयार की जाती है और इसमें सभी जिलों के तुलनात्मक मूल्यांकन के लिए 8 मुख्य विषयों, 19 फोकल बिन्दुओं और 76 संकेतकों पर डाटा एकत्र किया जाता है। उपायुक्त ने बताया कि इसमें बुनियादी ढांचा, पारदर्शिता, जवाबदेही, मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था जैसे कईं पैरामीटर शामिल होते हैं।

डीसी ने कहा कि भले ही जिला कांगड़ा ने सुशासन सूचकांक में लगातार दूसरी बार पहला स्थान प्राप्त किया है लेकिन हर कार्य मे सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है। उन्होंने बताया कि शासन की गुणवत्ता का आकलन करने में यह सूचकांक मददगार साबित होगा। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में भी जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों द्वारा अपनी कार्यप्रणाली में और सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाये जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिला सुशासन सूचकांक में प्रथम आने पर प्रशासन को 50 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि ये धनराशि जिले में सभी विभागों की कार्य निष्पादन क्षमता के विकास पर खर्ची जाएगी।

गौरतलब है कि जिला कांगड़ा ने पिछले कुछ समय में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। सुशासन सूचकांक में दो वर्षों से लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के साथ-साथ जिले की झोली में और भी महत्वपूर्ण पुरस्कार आए हैं। हिमाचल विधानसभा निर्वाचन 2022 में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभिनव पहल के लिए जिला कांगड़ा को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। चुनावी व्यय की निगरानी के डिजिटलीकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई ई-कैच एप्लिकेशन के लिए जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल को भारत के राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
उपायुक्त ने बताया कि इसके अतिरिक्त पिछले कुछ वर्षों में अनेक प्रतिष्ठित आयोजनों की सुव्यवस्थित मेजबानी करने में भी जिला कांगड़ा सफल रहा है। उपायुक्त ने बताया कि धर्मशाला में जी20 की बैठकें, देशभर के पर्यटन मंत्रीयों का सम्मेलन, मुख्य संसदीय सचिवों की बैठक सरीखे कईं महत्वपूर्ण इवेंट जिला कांगड़ा में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि गुड गवर्नेंस के साथ-साथ जिला कांगड़ा पर्यटन, इवेंट्स आयोजन और नवाचार के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

13 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

15 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago