मुख्य समाचार

स्लोगन में डीएवी की सुधा व पेंटिंग में रावमापा मनाली की रेशमा प्रथम

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),

वन्य प्राणी विभाग ने मनाली में वन्य प्राणी सप्ताह मनाया। विभाग ने इस दौरान मनाली के विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों संबंधित जानकारी दी। विभाग ने अपने मनाली के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर प्रेरित किया। विद्यार्थियों को विभाग के विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा वन्य प्राणियों की जानकारी दी। पक्षी दौड़ भी करवाई गई।
सलोगन प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल की सुधा पहले, डीएवी की ही दीक्षा ने दूसरा व रावमापा मनाली की शालू तामंग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में रावमापा मनाली की अंकिता पहले, डे स्टार की कुमकुम दूसरे व रावमापा मनाली के फ्लोरैंस तीसरे स्थान पर रहे। पेंटिंग में रावमापा मनाली की रेशमा पहले, डीपीएस के अंशुदास दूसरे व डीएवी के तेंजिन तीसरे स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी में डे स्टार स्कूल पहले, डीपीएस दूसरे व डीएवी तीसरे स्थान पर रहे। इन प्रतियोगिताओं में मनाली के सरकारी व निजी स्कूलों के दर्जनों बच्चों ने भाग लिया। इन बच्चों को वन्य प्राणी विभाग में पल रहे अनेकों पक्षियों बारे जानकारी दी गई और बच्चो को पक्षियों के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। डीएफओ कुल्लू एंजल चौहान ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ राजेश शर्मा, एसीएफ हेमराज व एसीएफ राजेश ठाकुर ने भी प्रतिभागियों को वन्य प्राणियों बारे जानकारी दी |

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

50 minutes ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

19 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

22 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago