मुख्य समाचार

मजदूरों के हक-हकूक की रक्षा करना इंटक की प्राथमिकता: बाबा हरदीप

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),

इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने कहा कि मजदूरों के हक-हकूक की रक्षा करना इंटक की प्राथमिकता रहेगी। इंटक मजदूर हित में निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इंटक मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। बाबा हरदीप शनिवार को लाहुल घाटी का दौरा करने के बाद मनाली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को केलंग में उप मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री को ट्रांसपोर्ट से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कर्मचारियों की समस्याओं को रखा। बाबा हरदीप ने कहा कि जल्द ही शिमला में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी और सरकारी कर्मचारियों के हित में निणर्य लिए जाएंगे। बैठक में मजदूरों के लिए स्थायी नीति बनाने के करेंगे प्रयास किए जाएंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

19 minutes ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

19 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

22 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago