राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट),
आज राजगढ़ खण्ड के नामी शिक्षा केंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ डिजिटल टेक्नॉलजी चंदेल कॉम्प्लेक्स राजगढ़ होमगार्ड कम्पनी राजगढ़ के सौजन्य से एक दिवसीय मॉक ड्रील प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे अग्नि शमन विभाग से आये सीओ वेद प्रकाश तथा उनकी टीम रामस्वरूप और अरुण द्वारा विधार्थीयो को आपातकालीन स्थिति में आग से कैसे बचा जाए व जान माल के नुकसान से कैसे बचा पाए इस बारे में विस्तृत तौर पर जानकारी दी। इस दौरान होमगार्ड के सीओ वेद प्रकाश ने कहा कि राजगढ़ उप मण्डलाधिकारी राजकुमार ठाकुर द्वारा दिए गए आदेशो के चलते एक दिवसीय मॉकड्रील का प्रशिक्षण इंस्टिट्यूट ऑफ डिजिटल टेक्नॉलजी में आयोजित किया गया व विधार्थीयो को आग व अन्य आपदाओं से कैसे बचा जाऐ इसके बारे में जानकारी दी गई | इस मौके पर I.D.T/GROUP के डायरेक्टर (निदेशक) प्रमोद पंवार व संचालक अमित क्रान्ति व अन्य पूरे स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद किया | I.D.T. के संचालक अमित क्रान्ति ने प्रेस को जानकारी दी कि यह शिविर बच्चों के लिए काफी लाभप्रद रहेगा | उन्होने S.D.M. राजगढ़ का धन्यवाद किया व आग्रह किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर लगते रहे, ताकि आने वाली युवा पीढ़ी को पहले से ही आपदा के लिए तैयार किया जा सके |
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…