मुख्य समाचार

संगडाह में आयोजित तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

संगडाह (हेमंत चौहान, संवाददाता),

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा विकासखंड संगडाह की आठ पंचायतों के 80 युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स के गठन हेतु आपदा प्रबंधन के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गत सांय समापन हुआ। खंड विकास कार्यालय संगडाह में एसडीम सुनील कायथ ने सभी सफल युवा स्वयंसेवको को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, संगडाह चिराग शर्मा भी मौजूद रहे। एसडीएम ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को इस तीन दिवसीय कार्यशाला के सफलतापूर्वक समापन पर बधाई दी एवं उन्होंने सभी से आग्रह किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की स्थानीय आपदा की स्थिति में इन प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का सहयोग प्रशासन को मिले जिससे कि जान एवं माल का नुकसान कम किया जा सके। उन्होंने आग्रह किया कि जो भी प्रशिक्षित स्वयंसेवक यहां से प्रशिक्षित हुए हैं वह अपनी-अपनी पंचायतों एवं गांव के स्तर पर भी लोगों को आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट रिस्पांडर के महत्व को सभी के साथ साझा करें। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के समन्वयक राजन कुमार, अरविंद चौहान एवं भूपेंद्र सिंह व साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

18 hours ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

24 hours ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

2 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

2 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

2 days ago