खेल जगत

नौहराधार में हिमाचल यंगस द्वारा चलाई जा रही प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
रेणुका जी विधानसभा के अंतर्गत नौहराधार में हिमाचल यंगस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आज से शुभारंभ हुआ | इस प्रतियोगिता के शुभारंभ के मुख्य अतिथि देवठी मझगांव वार्ड से जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल रहे | यह प्रतियोगिता अगले तीन दिनों तक चलती रहेगी | इस प्रतियोगिता में पुरुष कबड्डी, महिला कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकसी, लूडो इत्यादि विभिन्न प्रकार की खेलें खेली जा रही है | इस प्रतियोगिता में लगभग 100 से ज्यादा टीमें भाग लेंगी | हिमाचल यंगस का इस प्रतियोगिता को करने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर करना और युवाओं को खेलों की तरफ अग्रसर करना है | इस उपलक्ष पर विनय भगनाल ने हिमाचल यंगस का धन्यवाद करते हुए उनके इस प्रयास को सराहा और कहा कि इससे युवाओं को एक अच्छा मंच प्रदान होगा | उन्होंने अपनी ऐच्छिक नीधि से इस प्रतियोगिता के लिए 11,000 रुपए का योगदान दिया | इस उपलक्ष पर उनके साथ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भगनाल, वरुण चौहान, जयप्रकाश, हिमाचल यंगस नौहराधार के अध्यक्ष विवेक, अंकुश, इत्यादि उपस्थित रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

6 minutes ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

3 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

3 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

3 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

4 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

4 hours ago