राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ द्वारा स्वच्छता का संदेश देने हेतु एक रैली का आयोजन किया गया | यह स्वच्छता रैली इंडियन स्वच्छता लीग अभियान के तहत प्रभारी नागरिक चिकित्सालय डॉ. सिमी शर्मा की अध्यक्षता में निकाली गयी | सभी चिकित्सको, नर्सो व अन्य स्टाफ सहित सफाई कर्मियों ने रैली के दौरान नारों के माध्यम से लोगो को स्वच्छता का संदेश दिया | रैली के दौरान “सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ़ सफाई”, “हर व्यक्ति का एक ही सपना, स्वच्छ बने भारत अपना” जैसे नारे लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया | डॉ. सिमी शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा सभी शहरो को कूड़ा मुक्त बनाने का अभियान चलाया गया है और हम सभी का कर्तव्य है कि इस अभियान में अपना योगदान दे और हर कहीं कूड़ा न फेंककर अपने आसपास सफाई का ध्यान रखे | उन्होंने कहा कि आज नागरिक चिकित्सालय के चिकित्सक वर्ग व अन्य स्टाफ द्वारा स्वच्छता का संदेश देने हेतु रैली निकाली गयी है, जिसमे उनके साथ डॉ. मस्त राम, डॉ. अनु , डॉ. सोनम ,डॉ. ज्योती, डॉ. नीतिका, डॉ. शुभांगी, डॉ. सौम्या, डॉ. दीपक शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, इंद्रदत्त शर्मा, करण साहनी व सभी नर्से भी मौजूद रही | उन्होंने सभी से स्वच्छता को अपनी आदत बनाने का आह्वान किया, ताकि गन्दगी से होने वाली बीमारियों से हम सुरक्षित रह सके |
ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…