मुख्य समाचार

पांवटा का राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 26 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक – सुमित खिमटा

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि 26 अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2023 तक पांवटा में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को भव्य एवं परम्परागत ढंग से आयोजित किया जायेगा। उपायुक्त सुमित खिमटा ने यह जानकारी आज बुधवार को नाहन में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के आयोजन के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मेले के मुख्य आकर्षणों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद प्रतियोगितायें शामिल रहेंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जायेगा। उपायुक्त ने कहा कि मेले में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि महिलाओं को अपने उत्पाद के विक्रय का उचित मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि मेले के अवसर पर परम्परागत ढंग से जलाभिषेक एवं कलश यात्रा का आयोजन भी किया जायेगा। इसके साथ मेले के आयोजन को स्मरणीय बनाने के लिए स्मारिका भी प्रकाशित की जायेगी। एसडीएम पांवटा गुंजीत चीमा ने बैठक का संचालन करते हुए महोत्सव के दौरान किये जाने वाले प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सचिन्द्र चौधरी, जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जगवीर वर्मा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर, जिला माईनिंग आफिसर कुलभूषण शर्मा, खेल अधिकारी अभय सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

15 hours ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

16 hours ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

19 hours ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

20 hours ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

20 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 1.115 किलोग्राम चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

शिमला जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस…

20 hours ago