मुख्य समाचार

मांगे नही मानी तो 30 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे जिला परिषद कैडर कर्मचारी

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

पंचायती राज विभाग में विलय किए जाने की मांग को लेकर लामबंद हुए जिला परिषद कैडर कर्मचारियों ने तीस सितंबर से अनिश्चितकालीन कलम छोड़ो हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। विकास खंड कार्यालय द्रंग स्थित पधर में कार्यरत कर्मचारियों ने बीडीओ द्रंग के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंप कर 29 सितंबर तक मांगो को मानने का अल्टीमेटम सरकार को दिया है ।

जिसमें जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि प्रदेश सरकार ने उनकी मांग को शीघ्र पूरा नहीं किया तो 30 सितंबर से अनिश्चितकालीन कर्मचारी हड़ताल शुरू की जाएगी। जिसकी जिमेबारी सरकार की होगी । जिला परिषद कैडर कर्मचारी महासंघ द्रंग ब्लाक के अध्यक्ष रमेश चंद और महासचिव किशोरी लाल ने कहा कि पंचायती राज विभाग में जिला परिषद कैडर कर्मचारियों का विलय किया जाए ।

जिला परिषद कैडर के कर्मचारी और अधिकारियों को ग्रामीण विकास अथवा पंचायती राज विभाग में विलय न होने से आर्थिक तौर पर भी खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है ।
इससे प्रत्येक कर्मचारी को आर्थिक रूप से नुकसान प्रतिमाह उठाना पड़ रहा है। अपनी मांगों को लेकर जिला परिषद कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने सरकार व विभाग को ज्ञापन दिया है। 29 सितंबर तक हमारी मांगों पर उचित कार्रवाई अमल में नही लाई गई तो सभी जिला परिषद कर्मचारी और अधिकारी 30 सितंबर से कलम छोड़ो हड़ताल पर चले जाएंगे। ऐसे में पंचायतों में कामकाज प्रभावित होने पर प्रदेश सरकार पूरी तरह जिम्मेवार होगी। पूर्व की जय राम सरकार के समय भी जिला परिषद कैडर कर्मचारियों ने कलम छोड़ो हड़ताल की थी लेकिन सरकार के आश्वासन के बाद कर्मचारी अपने काम में वापिस आ गया थे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

भल्लू के पास मिक्सचर में बाजू आने से 15 बर्षीय की मौत

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले…

5 hours ago

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

23 hours ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

24 hours ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

1 day ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

1 day ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

1 day ago