खेल जगत

शरगांव की छात्राओं ने खेल कूद प्रतियोगिता में किया विद्यालय का नाम रोशन

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शरगांव की छात्राओं ने खेल कूद प्रतियोगिता में विद्यालय का नाम रोशन किया है | हाल ही में संपन्न हुई अंडर-19 छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर चार छात्राओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसमें ताशील ठाकुर व सुहानी का चयन वॉलीबॉल में और प्रियांशी शर्मा व आशिमा का चयन बैडमिंटन में हुआ है | अंडर-14 में आठवीं कक्षा की छात्रा सानिया का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है | सानिया ने जिला स्तर पर शॉट फूट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है | यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने दी और उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी | उन्होंने विद्यालय ही नहीं बल्कि क्षेत्र का नाम रोशन किया है और साथ में ही शारीरिक शिक्षक बृजभूषण और विद्यालय के डीपीई हरेंद्र अत्री को शुभकामनाएं दी |

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

21 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

21 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

21 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

23 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 day ago