अपराध /दुर्घटना

शिमला के उपमंडल में धोखाधड़ी का मामला आया सामने

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

जिला शिमला के उपमंडल में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमे सेब व्यापारी ने कहा कि आढ़ती ने सेब खरीदे लेकिन सेब के पैसे नही दिए | जानकारी देते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि ठियोग पुलिस स्टेशन में ईशू वर्मा पत्नी कुलदीप वर्मा निवासी ग्राम हलई पो.ओ की लिखित शिकायत पर दर्ज करवाई है | इसमें आरोप लगाया कि उनके पति कुलदीप वर्मा मैसर्स आईएनएन-ट्रेडर्स वीपीओ सारीवन (देवीमोड़) तहसील ठियोग जिला शिमला में सेब खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। इसके लिए उन्होंने उप निदेशक कृषि विपणन शिमला, हिमाचल प्रदेश से लाइसेंस लिया है। जो इशू बर्मा के नाम पर है | वर्ष 2021 में सेब व्यापारी बसरुद्दीन पुत्र ग्यासुद्दीन निवासी ग्राम मोंडी डाकघर गलौठी जिला हापुड उत्तर प्रदेश ने उनकी फर्म से लगभग 77,01,481/- रुपये के सेब खरीदे थे। जिसमें से बसरुद्दीन ने करीब 54,30,000/- रुपये का भुगतान कर दिया है | शेष राशि 22,71,481/- देने में बसरुद्दीन आनाकानी कर रहा है। ये लोग काफी देर से उसे बुला रहे हैं लेकिन वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल-मटोल कर रहा है। बसरुद्दीन ने धोखे से उनके सेब खरीद लिए हैं और भाग गया है | पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर इस मामले पर आगे की कारवाही की जा रही है |

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

17 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

17 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

17 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

19 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

21 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

21 hours ago