राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
राजगढ़ उपमंडल की बोहल टालिया पंचायत के हलोनीपुल में प्राचीन थान देवता मंदिर कमेटी ने सांसद सुरेश कश्यप का आभार प्रकट किया है । श्री थान देवता कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधान सोम ठाकुर, अनिल ठाकुर, सोमदत शर्मा, विशाल ठाकुर, मनोज शर्मा, यशवंत, जयप्रकाश, चमनलाल, सूरजपाल, प्रताप सिंह, राजेश ठाकुर, देशराज, धर्मेंद्र वर्मा, जितेंद्र ठाकुर, विनोद ठाकुर, जयप्रकाश आदि स्थानीय लोगो ने सांसद व पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप का मंदिर चबूतरे व प्रांगण के विकास हेतु दो लाख की राशि देने के लिए आभार प्रकट किया है। कमेटी अध्यक्ष सोम ठाकुर ने बताया कि श्री थान देवता मंदिर हलोनीपुल बनकर तैयार हो गया है, जिसमे पूरे विधि विधान के साथ 26 सितम्बर को कुरुड़ स्थापना की जाएगी व ततपश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।
सोम ठाकुर ने बताया कि 3 अक्टूबर को श्री थान देवता के नाम से मेले का आयोजन बड़े हर्षोल्लास से किया जाएगा । जिसकी शुरुआत थान देवता की पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ होगी । इस मेले के मुख्यातिथि सांसद सुरेश कश्यप व विशिष्ट अथिति स्थानीय विधायक रीना कश्यप होंगी । मेले का मुख्य आकर्षण विशाल दंगल होगा । जिसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ व हिमाचल के नामी पहलवान भाग लेंगे । दंगल में माली की राशि 51000/- होगी । सोम ठाकुर ने सांसद सुरेश कश्यप सहित सभी सहयोग करने वाले लोगो का आभार जताया है ।
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…
ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…