अपराध /दुर्घटना

शिमला में अजीबो गरीब मामला, युवती ने निगला चिट्टे का पैकट

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

जिला शिमला में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई, जिसमें एक युवती ने चिट्टे के पैकट को निगल लिया | एसपी शिमला ने बताया कि पुलिस स्टेशन ढली के तहत मामला दर्ज किया गया है | जब सुबह लगभग 8 बजे एचसी योगेश और पीएस ढली की टीम कब्रिस्तान सुरंग के पास गश्त लगा रही थी, तो उसी दौरान एक वाहन संख्या HP 64A- 7756 जो संजौली की तरफ से आ रही थी, उसको पुलिस की टीम ने चेकिंग के लिए रोका,जिसमें 5 लोग सवार थे | उनके नाम मुकुल शर्मा पुत्र स्व. सुरेश शर्मा ग्राम. दोची पीओ शालाघाट तह. अर्की जिला. सोलन उम्र 20 साल, हैप्पी चंदेल पुत्र स्व. प्रताप सिंह ग्राम. वीपीओ देहा तह. ठियोग उम्र 27 वर्ष, सौरव पंवर पुत्र स्व. सीता राम पनवार गांव. मढ़न पीओ धर्मपुर तह. ठियोग उम्र 24 वर्ष, हर्ष पुत्र स्व. बलदेव गांव. टिमरो पीओ जनेड़घाट तह. जुन्गा उम्र 22 वर्ष और शाहीन सुल्तान उर्फ ​​शालू पुत्री मोहम्मद युसूफ विल. चकरोट पीओ महासू कोटखाई उम्र 26 साल गाड़ी में बैठे थे। उसी समय शाहीन सुल्तान ने अपनी जेब से एक छोटा पॉलिथीन पैकेट निकालकर मुंह में डाला और कार में रखी बोतल से पानी पी लिया और उसे निगल लिया | पूछताछ करने पर कार सवार युवकों ने बताया कि शाहीन ने चिट्टा/हेरोइन निगल ली है। उसकी मेडिकल जांच की गई और आईजीएमसी में एंडोस्कोपी द्वारा उसके द्वारा निगले गए पदार्थ को निकाला गया, जिसका वजन करने पर 7.60 ग्राम चिट्टा/हेरोइन पाया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। यह राज्य में पहला इस तरह का अनोखा मामला है, जहां एक आरोपी लड़की ने मादक पदार्थ निगल लिया और बाद में डॉक्टरों द्वारा एंडोस्कोपी के जरिए उसे बाहर निकाला ।

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

1 day ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

2 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

2 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

3 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

1 week ago